देसरी में बच्ची की गला दबा कर हत्या

वारदात. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, मवेशी का चारा लाने गांव के चंवर में गयी थी बच्चीगेहूं के खेत में फेंका शव देसरी : चांदपुरा ओपी क्षेत्र के आजमपुर चंवर में शनिवार को एक दलित बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने बच्ची की हत्या करने के बाद […]
वारदात. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, मवेशी का चारा लाने गांव के चंवर में गयी थी बच्ची
गेहूं के खेत में फेंका शव
देसरी : चांदपुरा ओपी क्षेत्र के आजमपुर चंवर में शनिवार को एक दलित बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने बच्ची की हत्या करने के बाद शव गेहूं के खेत में फेंक दिया. मृतका गायत्री कुमारी (9) देसरी थाना क्षेत्र के आजमपुर रोहण चौक निवासी जयलाल पासवान की पुत्री थी. यह घटना तब हुई जब वह अपने गांव के चंवर में मवेशी के लिए चारा लाने गयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये.
आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर-महनार एसएच 93 को जाम कर दिया. लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने एवं मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. देर रात पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को समझाया-बुझाया और हत्यारों की पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में गायत्री घर से उत्तर चंवर में मवेशी के लिए घास लाने के लिए गयी थी. देर शाम तक वह घर लौटकर नहीं आयी. घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान होने लगे. ग्रामीणों के साथ उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी. इस क्रम में लोगों की नजर गेहूं के खेत में दुपट्टा से गला बंधे बच्ची पर पड़ी. उसकी मौत ही चुकी थी. ग्रामीणों के चिल्लाने पर मृतका के पिता व अन्य लोग भी वहां पहुंचे. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गयी. सैकड़ों लोग वहां जुट गये. ग्रामीणों ने घटना की सूचना चांदपुरा पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष सरफराज अहमद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ओपी पर ले आयी. ओपी प्रभारी ने घटना की सूचना एसपी को दी. एसपी के निर्देश पर महनार के एएसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, पुलिस निरीक्षक सुदामा राय, देसरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहदेई ओपी अध्यक्ष ज्योति कुमारी मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. रविवार को स्थानीय चेचर घाट पर शव का दाह संस्कार किया गया.
दो भाइयों व चार बहनों में सबसे छोटी थी गायत्री : दो भाई और चार बहनों में गायत्री सबसे छोटी थी. उसके पिता जय लाल पासवान हाजीपुर में राज मिस्त्री का काम करते हैं. घटना के बाद गायत्री के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना को लेकर गांव में मातम पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




