30 मार्च को बिहार पहुंचेगी साइंस एक्सप्रेस ट्रेन

Updated at : 05 Mar 2017 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
30 मार्च को बिहार पहुंचेगी साइंस एक्सप्रेस ट्रेन

हाजीपुर : रेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से एक बार पुन: साइंस एक्सप्रेस चलायी जा रही है. जो की साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन के नाम से चलेगी. यह ट्रेन बिहार में 30 मार्च को गया स्टेशन को पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर पूरे एक […]

विज्ञापन

हाजीपुर : रेल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से एक बार पुन: साइंस एक्सप्रेस चलायी जा रही है. जो की साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन के नाम से चलेगी. यह ट्रेन बिहार में 30 मार्च को गया स्टेशन को पहुंचेगी. पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर पूरे एक माह तक रूकेगी. प्रत्येक स्थल पर यह दो से चार दिन रुकेगी,

इस दौरान लोग इस प्रदर्शनी को देख सकते हैं. साइंस एक्सप्रेस क्लाइमेट एक्शन स्पेशल प्रदर्शनी ट्रेन में प्रवेश नि:शुल्क होगा. जो की 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक दर्शको के लिए खुली रहेगी. यह प्रदेर्शनी का मुख्य उद्देश्य भारत में जलवायु परिवर्तन एवं उनसे जुड़े विषयों पर लोंगों में व्यापक जागरूकता पैदा करना है. यह पदर्शनी एक विस्तृत शृंखला के आगंतुकों के लिए बनाई गयी है. जिससे मुख्यत: स्कूलों एवं कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षक भी शामिल हो.

इन छह स्टेशनों पर पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन
गया स्टेशन में 30 मार्च से 31 मार्च तक रहेगी.
पटना जंकशन पर 1 से 2 अप्रैल तक रहेगी.
किउल स्टेशन पर 3 से 4 अप्रैल तक रहेगी.
सीतामढ़ी में 5 अप्रैल को पहुंचेगी
समस्तीपुर 6 अप्रैल को पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन