2.5 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विधायक ने किया शिलान्यास पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड के नीरपुर पंचायत अंतर्गत धनकौल शिव मंदिर के निकट से रेपुरा होते हुए सैदपुर डुमरा धूंसि चौक तक बनने वाली मुख्यमंत्री संपर्क सड़क की आधारशिला स्थानीय विधायक प्रेमा चौधरी ने रखी. यह सड़क 2.5 करोड़ की लागत से बनेगी. सड़क बनने से आधा दर्जन गांव के लोगों […]
विज्ञापन
विधायक ने किया शिलान्यास
पातेपुर ग्रामीण : प्रखंड के नीरपुर पंचायत अंतर्गत धनकौल शिव मंदिर के निकट से रेपुरा होते हुए सैदपुर डुमरा धूंसि चौक तक बनने वाली मुख्यमंत्री संपर्क सड़क की आधारशिला स्थानीय विधायक प्रेमा चौधरी ने रखी. यह सड़क 2.5 करोड़ की लागत से बनेगी. सड़क बनने से आधा दर्जन गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में सहायता मिलेगी. वहीं चकजादो पंचायत में मुख्य मार्ग एनएच 28 के चकजादो चौक से मुसलिम टोला होते हुए मुशहरी टोला तक जाने वाली मुख्यमंत्री संपर्क योजना सड़क का भी विधायक प्रेमा चौधरी ने भी शिलान्यास किया. इस अवसर पर संवेदक सरमानंद सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो इस्लाम, प्रमुख पुत्र दीपक कुमार राय, मो यसिर, पूर्व समिति सदस्य बल्ली यादव, राजद अल्प संख्यक प्रकोष्ट प्रदेश सचिव मो शादव,
जदयू अध्यक्ष रवींद्र बबलू, पूर्व मुखिया राम नरेश राय, प्रमहंश राय, संतोष राय, जगन्नाथ सिंह, बबलू कुमार चौधरी, अखिलेश यादव आदि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक ने शिलान्यास के पश्चात लोगों को संबोधित करते कहा कि हर टोले को मुख्य मार्ग में जोड़ने की दिशा में पूरे बिहार में कार्य चल रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सूबे में विकास की गंगा बह रही है. हर घर बिजली, पानी की व्यवस्था और गलियों को मुख्य सड़क से जोड़ना मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










