हथियार दिखा कर पेट्रोल पंप से 50 हजार की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर : जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को लूट लिया. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थानाध्यक्ष ध्रूव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अपराधियों की पहचान […]
विज्ञापन
हाजीपुर : जंदाहा थाना क्षेत्र के बहसी गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को लूट लिया. एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थानाध्यक्ष ध्रूव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है.
जानकारी के अनुसार बहसी स्थित जगदंबा फ्यूल पर पेट्रोल लेने के बहाने एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे. जैसे ही नोजल मैन पेट्रोल देने के लिए वहां पहुंचा कि एक अपराधी ने गन प्वाइंट पर उसे बंधक बना लिया. इसके बाद दूसरा अपराधी पंप के कार्यालय में चला गया और वहां रखे रुपये लूट लिये. रुपये लूटने के बाद दोनों अपराधी देसरी की ओर भाग निकले. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 50 हजार रुपये लूट की पुष्टि हुई है. पेट्रोल की बिक्री पंजी को मिलाने के बाद ही लूट की राशि स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










