किसानों के ऋण को माफ करने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
राजापाकर : प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राजापाकर दक्षिणी पंचायत के चोवा चौक के परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार सिंह ने किया. बैठक में प्रदेश से आये जिला प्रभारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के […]
विज्ञापन
राजापाकर : प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राजापाकर दक्षिणी पंचायत के चोवा चौक के परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास कुमार ने की तथा संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद कुमार सिंह ने किया.
बैठक में प्रदेश से आये जिला प्रभारी महेश्वर प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के कारण आम जनता को हो रही विभिन्न परेशानियों को बताया और पार्टी की अपनी चार मांगों को सरकार से दूर करने के बातें कही. उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े-बड़े उद्योगपति घराने का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन गरीब किसानों का कर्ज माफ नहीं किया.
उनके कृषि ऋण माफ किये जायें. नोटबंदी के कारण जो गरीब बाहर रहकर अपना जीवन चलाते थे वे घर आ गये हैं. उनके खाते पर केंद्र सरकार 25-25 हजार रुपये जमा करें. नोटबंदी के कारण लाइन में लगने से हुई लगभग सवा सौ लोगों की मौत हो गयी थी. उनके परिजनों को केंद्र सरकार मुआवजे की व्यवस्था करें. नोटबंदी से हुए समस्या से व्यापारी वर्ग को बहुत नुकसान हुआ है. उनके टैक्स में छूट दी जाये.
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद राय, पूर्व जिला अध्यक्ष राज किशोर चौधरी, प्रखंड प्रभारी बबीता कुमारी, कुमार गौतम, विजय कुमार विधार्थी, आशुतोष कुमार, रमन राय, किशोरी सिंह, ओंकार नाथ गुप्ता, बिंदेश्वर बर्मा, कामेश्वर सिंह, ओंकार नाथ सिंह, अशोक सिंह, अशोक कुमार मिलन सहित अनेक लोग शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










