फल व्यवसायी से 10 हजार की लूट

Updated at : 10 Feb 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
फल व्यवसायी से 10 हजार की लूट

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के नौरगांबाद के समीप गुरुवार को एक फल व्यवसायी को लूट कर भागने के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एक 25 वर्षीय लुटेरे को पकड़ लिया गया. इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के नौरगांबाद के समीप गुरुवार को एक फल व्यवसायी को लूट कर भागने के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एक 25 वर्षीय लुटेरे को पकड़ लिया गया. इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुदामा भागत, जो मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाने के निवासी हैं, गुरुवार को फल खरीदने हाजीपुर आये थे.
फल ले जाने के लिए टेंपो लाने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के नौरगांबाद स्थित एक मंदिर के समीप तीन युवकों ने उन्हें रोक कर चाकू के बल पर 10 हजार रुपये लूट लिये. व्यवसायी द्वारा हल्ला करने पर लोगों को आता देख सभी भागने लगे. भाग रहे तीन लुटेरों में एक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लोगों ने उसकी पिटाई की और घटना की सूचना सदर थाना को दी.
सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया और थाना ले गयी. पूछताछ में उसने अपना नाम रजन कुमार बताया, जो सदर थाना क्षेत्र के दिधी पूर्वी गांव का रहने वाला है. पुलिस उसकी निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन