लोजपा ने सीएम का पुतला जलाया

हाजीपुर : छात्र लोजपा के कार्यकर्ताओें ने आंबेडकर बालिका छात्रावास की छात्रा डीका कुमारी की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा करते हुए संगठन ने जिला प्रशासन पर हत्या की घटना को दबाने का आरोप लगाया. घटना की सीबीआइ […]
हाजीपुर : छात्र लोजपा के कार्यकर्ताओें ने आंबेडकर बालिका छात्रावास की छात्रा डीका कुमारी की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन के बाद नुक्कड़ सभा करते हुए संगठन ने जिला प्रशासन पर हत्या की घटना को दबाने का आरोप लगाया. घटना की सीबीआइ जांच,
पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत कुमार पासवान ने किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह, लोजपा प्रदेश महासचिव महेन्द्र पासवान, मनीष कुमार यादव, अजय कुमार मालाकार, धर्मवीर यादव, विकेश कुमार, संतोष शर्मा, मोहन पासवान, संतोष स्वराज, राजकुमार पासवान, रवींद्र पासवान, मुकेश यादव, दारोगा पासवान, अमोद ठाकुर, पंकज कुमार ठाकुर, मुनचुन कुमार, सोनू कुमार सिंह, राकेश पासवान, अनवर अंसारी, हैदर इमाम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




