शौचालय निर्माण की मांग को ले की नारेबाजी
Updated at : 11 Jan 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

स्वच्छ समाज के लिए बदलें मानसिकता पहल Â समाहरणालय के बुक बैंक में स्वच्छ समाज की परिकल्पना विषय पर हुई कार्यशाला हाजीपुर : समाहरणालय स्थित पुस्तकालय के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्वच्छ समाज की परिकल्पना विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. अध्यक्षता करते हुए वैशाली बुद्धिजीवी मंच के सचिव हिमांशु भूषण सिन्हा […]
विज्ञापन
स्वच्छ समाज के लिए बदलें मानसिकता
पहल Â समाहरणालय के बुक बैंक में स्वच्छ समाज की परिकल्पना विषय पर हुई कार्यशाला
हाजीपुर : समाहरणालय स्थित पुस्तकालय के सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में स्वच्छ समाज की परिकल्पना विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. अध्यक्षता करते हुए वैशाली बुद्धिजीवी मंच के सचिव हिमांशु भूषण सिन्हा ने पॉलीथिन के कारण पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर चर्चा की.
पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए समाज में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता बतायी. डाॅ केकी कृष्ण ने जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि हमारी मानसिकता में बदलाव के बगैर स्वच्छ समाज की कल्पना मुश्किल है. स्व कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि छात्रों और युवाओं के प्रयास से समाज में बदलाव आ सकता है. चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक संजीव कुमार ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास का नाश करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता बतायी.
दंत चिकित्सक डाॅ एसके विद्यार्थी ने शराबबंदी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि सरकार ने आने वाली पीढ़ियों को बचाने का काम किया है. पतंजलि योगपीठ के डाॅ महेंद्र प्रियदर्शी ने पुस्तक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुस्तकों को इनसान का सबसे बड़ा मित्र बताया. कार्यक्रम में सतीश कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार राय, अजय कुमार यादव, बच्चू कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




