सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग जख्मी

हाजीपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर-गणेश गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग जख्मी हो गये. घायल 75 वर्षीय बिंदा सिंह सैदपुर गणेश गांव के रहने वाले है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गये. गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल […]
हाजीपुर : हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर-गणेश गांव में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग जख्मी हो गये. घायल 75 वर्षीय बिंदा सिंह सैदपुर गणेश गांव के रहने वाले है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गये. गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उधर वैशाली थाना क्षेत्र के कमनछपरा गांव में एक युवक जख्मी हो गया. घायल 28 वर्षीय गौतम कुमार वैशाली थाने के कमनछपरा गांव निवासी रामजी ठाकुर का पुत्र है. उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




