लालगंज में गया से आये कारीगर बना रहे तिलकुट

लालगंज नगर : मकर संक्रांति को लेकर लालगंज में कई जगह पर गया के कारीगरों द्वारा तिलकुट निर्माण किया जा रहा है. जिस कारण न सिर्फ यहां के लोगों को कम कीमत में तिलकुट उपलब्ध हो रहा है, बल्कि यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. कुछ बनाने के कार्य में लगे […]
लालगंज नगर : मकर संक्रांति को लेकर लालगंज में कई जगह पर गया के कारीगरों द्वारा तिलकुट निर्माण किया जा रहा है. जिस कारण न सिर्फ यहां के लोगों को कम कीमत में तिलकुट उपलब्ध हो रहा है, बल्कि यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. कुछ बनाने के कार्य में लगे हैं, तो कुछ उसे लेकर आसपास से लेकर दूर के बाजारों तक सप्लाई कर रहे हैं. कई लोगों ने दुकानें भी लगायी है. इस समय ठंड में अहले सुबह से ही चूल्हे के पास बैठ कर तिलकुट बनाने में कारीगरों को काफी अच्छा लग रहा है.
कुछ कारीगर गया से आये हैं और यहां के कारीगरों को लेकर बड़े पैमाने पर तिलकुट बना कर रहे हैं. कोई चीनी का चासनी बना रहा है तो कोई तिल भून रहा है तो कोई उसे कूट रहा है. कुछ उसकी पैकिंग में लगे हैं. यहां से बना तिलकुट वैशाली, मदरना, घटारो, मंसूरपुर, दाऊदनगर, पकड़ी, कर्ताहां, जतकौली, जारंग आदि बाजारों के दुकानदार ले जा रहा है. दूरदराज के बाजारों में भी पहुंचाया जा रहा है. कम दाम से लेकर अधिक दाम के तिलकुट बाजार में उपलब्ध है. काजू, बादाम, खोआ देकर भी तिलकुट बनाया जा रहा है. खरमास होने और ठंड के कारण यहां इस समय यहा के कुछ कारीगरों को काम नहीं मिल पाता है.
तिलकुट निर्माण से लोगों को रोजगार मिल रहा है. यहां निर्माण होने से कुछ सस्ता भी पर रहा है. कारीगर रामजी, संजय, श्रवण आदि ने बताया कि वे सब विष्णु पथ गया से आये हैं. यहां के कारीगरों को लेकर कई जगह तिलकुट निर्माण किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




