शराब के 150 कार्टन हुए बरामद
Updated at : 09 Jan 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

मिली सफलता . बालू लदे ट्रक से पुलिस ने जब्त की शराब महुआ : शराबबंदी के बाद भी चोरी छिपे शराब बिक्री करने को लेकर ट्रक से शराब लेकर जा रहे एक धंधेबाज को महुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महुआ बाजार से ट्रक के साथ धर दबोचा. गाड़ी से बड़ी संख्या में […]
विज्ञापन
मिली सफलता . बालू लदे ट्रक से पुलिस ने जब्त की शराब
महुआ : शराबबंदी के बाद भी चोरी छिपे शराब बिक्री करने को लेकर ट्रक से शराब लेकर जा रहे एक धंधेबाज को महुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महुआ बाजार से ट्रक के साथ धर दबोचा. गाड़ी से बड़ी संख्या में शराब बरामद की गयी है. बताया गया कि रविवार को महुआ पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अवैध धंधेबाज बालू लदे एक हाइवा ट्रक पर दारू का कार्टन ले जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर बाजार में ट्रक को रोक कर जांच की और उसे जब्त कर लिया.
हिरासत में लिए गये ट्रक पर तकरीबन 150 कार्टन शराब बरामद की गयी है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले में संलिप्त एक धंधेबाज तथा एक अन्य वाहन को भी पकड़ थाने ले गयी. छापेमारी के दौरान महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, भगवानपुर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या, एसआई जैनेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे. मामले में एएसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि शराब बरामद होने की सूचना मिली है, लेकिन कितना कार्टून है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.
33 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार : पातेपुर. बलिगांव पुलिस ने छापा मार कर 33 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में बलिगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के गन्नीपुर भानपुर गांव में संजीत साह के घर में छापेमारी की.
वहां से 375 एमएल की 33 बोतल शराब विदेशी शराब बरामद कर एक कारोबारी संजीत साह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि संजीत साह अपने घर के पिछवाड़े में विदेशी शराब की बोतलें छिपा कर रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




