बाइक की ठोकर से बच्चा घायल

Updated at : 09 Jan 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से बच्चा घायल

हाजीपुर : गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गांव में रविवार की देर शाम एक बाइक की ठोकर से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सोंधो गांव निवासी नंद किशोर राम का सात वर्षीय पुत्र विवेक कुमार था. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना तब […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो गांव में रविवार की देर शाम एक बाइक की ठोकर से सात वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सोंधो गांव निवासी नंद किशोर राम का सात वर्षीय पुत्र विवेक कुमार था. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. घटना तब हुई, जब विवेक कुमार अपने घर के समीप कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था. इसी बीच तेजी से आ रही बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में पड़ा देख आसपास के लोगों ने दौड़ कर उसे उठाया और बच्चे के परिजनों का सूचना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन