बिहार : वैशाली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित छात्रा की हत्या

Updated at : 08 Jan 2017 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : वैशाली में सामूहिक दुष्कर्म के बाद दलित छात्रा की हत्या

वैशाली : बिहारमें वैशाली के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास की एक दसवीं कक्षाकी छात्रासे सामूहिकदुष्कर्म के बाद हत्या करदियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में अायाहै. पुलिस ने रविवार को छात्रा का शव एससी-एसटी हॉस्टल के कैंपस से बरामद किया है. शव पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है. […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहारमें वैशाली के राजकीय अम्बेडकर छात्रावास की एक दसवीं कक्षाकी छात्रासे सामूहिकदुष्कर्म के बाद हत्या करदियेजाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में अायाहै. पुलिस ने रविवार को छात्रा का शव एससी-एसटी हॉस्टल के कैंपस से बरामद किया है. शव पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है.

वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने बताया किमामलेमें छानबीन की जा रही है. दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं, डीएम के आदेश पर चार डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. शुरूआती जांच में बताया जाता है कि छात्रा के अंदरूनी हिस्से में गहरी चोट लगी हैऔर अधिक ब्लीडिंगसेउसकी मौत हुयी है. पुलिस के अनुसार, अभी लड़की की मां का बयान दर्ज कियेजानेके साथ ही एफआइआर दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक छात्रा की दो चचेरी बहनें इसी हॉस्टल में रहती हैं. शनिवार की रात वे तीनों साथ में थीं. मृतक छात्रा की मां का कहना है कि रात में टीचर ने बेटी को पानी देने के लिए बुलाया था. इसके बाद ही यह घटना हुयी. बता दें कि हॉस्टल में पांच महिला और पांच पुरुष टीचर हैं.

मालूम हो कि राजकीय अम्बेडकर छात्रावास का उद्घाटन अगस्त 2015 में किया गया था. करीब एक एकड़ में बना यह काफी बड़ा छात्रावास है. यहां पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुरव छपरासमेत कई जिलों की लड़कियां रहती हैं.छात्राओं की कुल संख्या करीब 375बतायीजा रही है. हॉस्टल की सुरक्षा में लापरवाही बरती जानेकीभी चर्चाहै. हॉस्टल की चहारदीवारी में दो जगहों पर जमीन में बड़ा गड्ढा किया गया है. गड्ढा ऐसा है कि इससे पार होकर कैंपस में प्रवेश किया जा सकता है.

हॉस्टल में चार गार्ड हैं.हालांकि रात में हुयी इस घटनाकेबारे मेंकिसी को कुछ पता नहीं चला पाया. इधर, मृतक छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि पहले भी हॉस्टल की लड़की गायब हुयी है. मां ने कहा, सीतामढ़ी की लड़की जब गायब हुयी थीतो कहा गया था कि लड़की प्रेम-प्रसंग में भाग गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन