नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

Updated at : 07 Jan 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

हाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नोटबंदी के खिलाफ जिला मुख्यालय में धरना दिया गया. नगर के गांधी चौक पर आयोजित धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, प्रदेश सचिव संजय मिश्रा एवं संगठन सचिव सुशीला चंद्रवंशी उपस्थित थे. धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नोटबंदी के खिलाफ जिला मुख्यालय में धरना दिया गया. नगर के गांधी चौक पर आयोजित धरना कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौर, प्रदेश सचिव संजय मिश्रा एवं संगठन सचिव सुशीला चंद्रवंशी उपस्थित थे. धरना स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में सभा हुई.

सभा में वक्ताओं ने नोटबंदी को जनता के हितों पर कुठाराघात बताते हुए इसको लेकर केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की. मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, वरिष्ठ नेता चंदेश्वर नारायण सिंह, दिग्विजय नारायण सिंह, रामनेरश सिंह, उमाकांत निराला, जिला उपाध्यक्ष मुकेश रंजन, महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह, राकेश चौहान, युवराज सुनील सिंह, मुन्ना शुक्ला, युवा कांग्रेस के हाजीपुर लोकसभा कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुमार प्रिंस, अमानुल्लाह खान, उपेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के डाॅ विजय कुमार विद्यार्थी आदि ने विचार प्रकट किये.

डीएम को सौंपा ज्ञापन : जिला कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. ज्ञापन में नोटबंदी से हुए नुकसान का जिक्र करते हुए इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला बताया गया है.

ज्ञापन में आदित्य बिरला ग्रुप पर आयकर की छापेमारी का जिक्र करते हुए नोटबंदी के जरिये कुछ औद्योगिक घरानों को नाजायज लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. नोटबंदी को आर्थिक अराजकता का कारक बताते हुए इसे आम जन पर मुसीबतों का पहाड़ बताया गया. मोदी सरकार ने नोटबंदी के जरिये कृषि अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार किया है. मोदी सरकार ने 370 जिलों के केंद्रीय कॉपरेटिव बैंक तथा 93 हजार से अधिक कृषि क्रेडिट सोसाइटी को नोटबंदी के फैसले से बाहर रखा.

राजद कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला जलाया : हाजीपुर. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के आह्वान पर नोटबंदी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. शहर के गांधी चौक पर पुतला दहन के बाद राजद नेताओं ने नुक्कड़ सभा में नोटबंदी को मोदी सरकार का जनविरोधी फैसला बताया. वक्ताओं ने कहा कि नोटबंदी के बाद सैकड़ों लोग अपना पैसा निकालने के लिए लाइन में खड़े होकर मौत के मुंह में समा गये.

यह कानून अंबानी, माल्या, अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बनाया गया है. नोटबंदी आम लोगों एवं मेहनत मशक्कत करने वालों पर आफत लेकर आयी है. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व विधान पार्षद सुबोध कुमार ने किया. अध्यक्षता केदार प्रसाद यादव ने की. पार्टी के नगर अध्यक्ष शहवाज सिद्दीकी ने संचालन किया. राजद प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय कुमार यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय सचिव मृत्युंजय कुमार, रंगम राय आदि ने संबोधित किया. राजद नेत्री मंजू सिंह ने नोटबंदी के कारण सबसे ज्यादा महिलाओं को परेशानी बताते हुए कहा कि इसके कारण कई लड़कियों की शादी नहीं हो पायी.

मौके पर रणवीर कुमार पिंटु, शंभु राय, बाबूलाल राय, रामलाल, चंदन कुमार,गुड‍्डू कुमार,बाबू साहेब, रामदयाल दास, अभिमन्यु कुमार, अधिवक्ता रंजीत कुमार यादव समेत अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन