तबाही. आग से कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल जली
Updated at : 17 Mar 2016 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

10 लाख से अधिक की क्षति बुधवार को लालगंज में हुईं अगलगी की कई घटनाएं स्थानीय लोग आग बुझाने का कर रहे थे प्रयास लालगंज : थाना क्षेत्र के जलालपुर दियारे में बुधवार की दोपहर हुई अगलगी में आम, लीची के बागान सहित सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. […]
विज्ञापन
10 लाख से अधिक की क्षति
बुधवार को लालगंज में हुईं अगलगी की कई घटनाएं
स्थानीय लोग आग बुझाने का कर रहे थे प्रयास
लालगंज : थाना क्षेत्र के जलालपुर दियारे में बुधवार की दोपहर हुई अगलगी में आम, लीची के बागान सहित सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. अगलगी दिन के 12 बजे हुई, जिसे तेज हवा ने आग की प्रचंडता को और बढ़ा दिया. अगलगी के कारणों का तो सही पता नहीं चला. हालांकि स्थानीय बबन शुक्ला, महावीर दास, लक्ष्मी शुक्ला, संजय कुमार शुक्ला, ललित शुक्ला आदि ने बताया कि दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती की जाती है,
जहां दिन भर लोग काम करते हैं. वहीं, अन्य लोगों का भी आना-जाना होता है. हो सकता है किसी ने बीड़ी-सिगरेट पीकर फेंक दिया हो, जो अगलगी का कारण बन गया. लोगों ने रूआंसे मन से कहा कि हमारी नजरों के सामने हमारे बागान व फसल जलते रहे व मैं देखता रह गया. साहस नहीं था कि पास जा सके. अगलगी दोपहर 12 बजे के करीब गंडक नदी के किनारे से प्रारंभ हुआ, जो देखते-देखते तिरहुत बांध तक फैल गयी. पुन: उत्तर की ओर रुख किया व फिर नदी तट की ओर मुड़ गयी. आग की भयावहता को देख सभी भयभीत हो गये. चारों ओर सिर्फ तबाही-ही-तबाही का मंजर था.
जान बचा कर भागे पशु-पक्षी : अगलगी की दहशत इतनी भयंकर थी, जिसका अनुमान लगाना मुश्किल था. इसकी दशहत अगर अपनी जान बचा कर भाग रहे निरीह पशुओं नीलगायों, खरगोशों, जंगली सूअरों, पक्षियों आदि में बताने की क्षमता होती, तो शायद उनका दर्द बयां करना मुश्किल होता. पशु भागे जा रहे थे, आग उनके पीछे मौत बन कर दौड़ रही थी. इसे देख लोगों के दिल दहल रहे थे. आग की प्रचंडता लगातार चार घंटों तक रहने के बाद स्वयं काबू में आ गयी. वहीं, स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे.
नगवां संवाददाता के अनुसार, पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के मनोरा पंचायत के उफरौल गांव में अहले सुबह खाना बनाने के क्रम में दो घरों में आग लगी, जिसमें घर सहित सभी समान जल कर राख हो गया. बताया गया कि सुरेंद्र राय के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी और देखते-ही-देखते बगल के मनोज राय का भी घर जल गया. ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया. सूचना मिलते ही सीओ विवेक कुमार मिश्रा ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया.
भगवानपुर संवाददाता के अनुसार, भगवानपुर प्रखंड के बिहारी गांव में आग लगने से पांच महादलित परिवारों के घर जल कर राख हो गये. परिवार के सदस्य खाना बनाने के बाद चूल्हे में आग को छोड़ मजदूरी करने गये हुए थे. स्थानीय जिला पार्षद केदार प्रसाद यादव एवं समाजसेवी मंजू सिंह की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार ने मुअावजे के लिए सीओ को आवेदन दिया है. पीड़ित परिवारों में सागर राम, जगदीश राम, भागीरथी राम, मधु देवी, मनोज राम एवं सनोज राम के परिवार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




