ठनका गिरने से लड़की की मौत, तीन घायल
Updated at : 15 Mar 2016 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

गवानपुर/सराय : थाना क्षेत्र के मरीचा चौक के समीप सोमवार की दोपहर ठनका गिरने से एक लड़की की मौत हो गयी. वहीं, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, महम्मदाबाद गांव निवासी मो. अख्तर की 18 वर्षीया पुत्री मैमुल खातून की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि मो. निजाम की […]
विज्ञापन
गवानपुर/सराय : थाना क्षेत्र के मरीचा चौक के समीप सोमवार की दोपहर ठनका गिरने से एक लड़की की मौत हो गयी. वहीं, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, महम्मदाबाद गांव निवासी मो. अख्तर की 18 वर्षीया पुत्री मैमुल खातून की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि मो. निजाम की 16 वर्षीया पुत्री नूरजहां खातून, 13 वर्षीय पुत्र मो. जब्बार एवं मो. मुस्तकीम के 18 वर्षीय गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया. सूचना पर सराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय चारों खेत में घास काट रहे थे. उसी दौरान हल्की बारिश के साथ ठनका गिरा, जिससे एक की मौत हो गयी और तीन घायल हो गये. घटना को लेकर क्षेत्र में लोग मर्माहत हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




