आग से जल कर कई घर राख

Updated at : 14 Mar 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
आग से जल कर कई घर राख

महनार/देसरी : बीती रात महनार एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंडों में अलग-अलग हुए अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की मुरौवतपुर पंचायत की वार्ड संख्या एक निवासी घमंडी पासवान समेत दो घरों में आग लगी तथा कई घर चपेट में आ गये. दूसरी […]

विज्ञापन
महनार/देसरी : बीती रात महनार एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंडों में अलग-अलग हुए अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड की मुरौवतपुर पंचायत की वार्ड संख्या एक निवासी घमंडी पासवान समेत दो घरों में आग लगी तथा कई घर चपेट में आ गये.
दूसरी ओर, महनार प्रखंड के नारायणपुर दक्षिणी टोले में बीती रात आग लगने से एक दर्जन घर जल कर राख हो गये. इनमें रामबाबू राय, विजय कुमार, अजय कुमार, रामप्रवेश राय, विकास कुमार, सुभाष कुमार, सुरेश राय, ओमप्रकाश राय, आनंद कुमार देव एवं ज्ञांती कुमारी के घर समेत सारा सामान जल गया. घटनास्थल पर स्थानीय पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने मुस्तैदी के साथ पंपिंग सेट आदि की सहायता से अग्निशामक गाड़ी पहुंचने के पूर्व ही आग पर काबू पाने में कामयाब रहे. पीड़ित परिवारों से अंचलाधिकारी चौधरी राम, सीआइ प्रमोद राम ने दौरा कर 12 लोगों को तत्काल 50-50 किलो अनाज उपलब्ध कराया है. रविवार होने की वजह से सहायता राशि अगले दिन देने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन