1200 लीटर स्पिरिट के साथ चालक गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
1200 लीटर स्पिरिट के साथ चालक गिरफ्तार

गोरौल : गोरौल पुलिस ने गत रात सोंधो कटहारा मुख्य मार्ग पर गश्ती के दौरान छह ड्रम में 1200 लीटर स्पिरिट बरामद की है. बताया गया है कि थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती के दौरान सोंधो से जैसे ही आगे बढ़े कि एक पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने लगा. […]

विज्ञापन

गोरौल : गोरौल पुलिस ने गत रात सोंधो कटहारा मुख्य मार्ग पर गश्ती के दौरान छह ड्रम में 1200 लीटर स्पिरिट बरामद की है. बताया गया है कि थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती के दौरान सोंधो से जैसे ही आगे बढ़े कि एक पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने लगा. गाड़ी को भागते देख पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया. वहीं, गाड़ी पर बैठा एक आदमी भागने में सफल रहा. जब गाड़ी की तलाशी ली गयी,

तो उस पर लदे प्लास्टिक के छह ड्रम में 1200 लीटर स्पिरिट पायी गयी. गाड़ी के चालक सहित गाड़ी को पकड़ कर थाने लाया गया. पकड़ा गया चालक पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के चकनागरी गांव निवासी किशोरी यादव का पुत्र दिलीप यादव बताया गया है. चालक ने पूछे जाने पर बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कर्जा बंगरी के मुन्ना राय द्वारा यह माल भेजा गया था. रास्ते में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की चौक पर एक आदमी को गाड़ी पर बैठाया गया, जिसका मैं नाम पता नहीं जानता हूं, जो मुझे रास्ते में दिशा-निर्देश दे रहा था. आगे बताया कि मुझे खुद पता नहीं कि माल कहां जा रहा था.

मालूम हो कि इससे दो माह पूर्व भी गोरौल पुलिस ने काफी मात्रा में स्पिरिट बरामद की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन