अपहृत युवक को महुआ में छोड़ भागे अपहर्ता

Updated at : 09 Mar 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
अपहृत युवक को महुआ में छोड़ भागे अपहर्ता

लालगंज. गत रात करताहां थाना क्षेत्र के घटारों गांव से अपहृत युवक पुलिस दबिश के कारण रातों-रात मुक्त करा लिया गया. सूचना के अनुसार, करताहां थाने के रउदीपोखर ग्राम निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र 30 वर्षीय सुजीत कुमार को रात्रि के आठ बजे के करीब हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के घटारों चौक के पास से अज्ञात […]

विज्ञापन
लालगंज. गत रात करताहां थाना क्षेत्र के घटारों गांव से अपहृत युवक पुलिस दबिश के कारण रातों-रात मुक्त करा लिया गया. सूचना के अनुसार, करताहां थाने के रउदीपोखर ग्राम निवासी सच्चिदानंद सिंह के पुत्र 30 वर्षीय सुजीत कुमार को रात्रि के आठ बजे के करीब हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग के घटारों चौक के पास से अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने तब अपहरण कर लिया था, जब वह क्षेत्र से सूद के पैसे की वसूली कर लौट रहा था.
घटना की सूचना तत्काल करताहां थानाध्यक्ष को दी गयी. वहीं, पुलिस ने अपनी दबिश का परिचय दिया. इन परिस्थितियों में अपहर्ताओं ने सुजीत को महुआ थाना क्षेत्र के एक चंवर में छोड़ दिया. वहां से करताहां पुलिस घायलावस्था में उसे ले आयी. उसे सदर अस्पताल भेजा.
इस दौरान सुजीत को पैर में चाकू लगा है. वहीं, शक के आधार पर दो लोगों सहथा निवासी रविभूषण कुमार एवं लालगंज के वेद प्रकाश तिवारी उर्फ अन्नु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
वहीं, घटना में अपहृत के भाई अविनाश कुमार ने अपने भाई का अपहरण कर ले जाने, एक लाख 40 हजार रुपये छीन लेने एवं 50 लाख की फिरौती मांगे जाने का आरोप लगाते हुए पांच अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है.
देसी पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
बिदुपुर. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव से नखु उर्फ अभिरंजन को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि वह किसी अापराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन