छठे दिन भी बंद रहीं स्वर्णाभूषण की दुकानें

Updated at : 08 Mar 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
छठे दिन भी बंद रहीं स्वर्णाभूषण की दुकानें

बिदुपुर : केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषण उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में छठे दिन भी स्वर्ण व्यवसायियों ने लगातार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि जब तक सरकार स्वर्ण आभूषण पर से एक्साइज ड्यूटी नहीं हटायेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे. […]

विज्ञापन

बिदुपुर : केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण आभूषण उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में छठे दिन भी स्वर्ण व्यवसायियों ने लगातार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं. इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि जब तक सरकार स्वर्ण आभूषण पर से एक्साइज ड्यूटी नहीं हटायेगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा और व्यवसायी अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे.

इस दौरान प्रखंड के सभी स्वर्ण व्यवसायियों ने चकौसन बाजार में काला-बिल्ला एवं गांधी टोपी लगा कर धरना-प्रदर्शन किया. धरना-प्रदर्शन में हरि गुप्ता, किशोर प्रसाद, भोला साह, कृष्णा साह, प्रमोद प्रसाद, रविकांत कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, रामाशंकर साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन