पूर्व विवाद को लेकर गोलीबारी चार िलये गये हिरासत में

Updated at : 06 Mar 2016 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व विवाद को लेकर गोलीबारी चार िलये गये हिरासत में

बिदुपुर : थाने के बिदुपुर डीह गणिनाथ मंदिर जाने के रास्ते में जमीन विवाद एवं पूर्व रंजिश को लेकर गोलीबारी-मारपीट की घटना घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान के सुरेंद्र राय एवं देवेंद्र राय के बीच पूर्व से ही एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था. पिछले कई दिनों से उस […]

विज्ञापन

बिदुपुर : थाने के बिदुपुर डीह गणिनाथ मंदिर जाने के रास्ते में जमीन विवाद एवं पूर्व रंजिश को लेकर गोलीबारी-मारपीट की घटना घटी. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान के सुरेंद्र राय एवं देवेंद्र राय के बीच पूर्व से ही एक जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था. पिछले कई दिनों से उस विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी और नोकझोंक हो रही थी. गत दिन संध्या चार बजे जमीन पर कब्जा जमाये रखे एक पक्ष के लोग मवेशी को चारा देकर दूध दूहने गये,

तो रोकाटोकी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और गोलीबारी की घटना घट गयी. कांड की सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने मौका-ए-वारदात में जो जानकारी जुटाई एवं खुलासा किया, उसके अनुसार मामला एक पक्ष के किसी व्यक्ति के द्वारा दूसरे पक्ष पक्ष की किसी महिला से मनोरंजन करते पाया जाना बताया गया. प्रशासन ने बताया कि कांड में कई राउंड गोली चली और सच्चाई क्या है इसकी छानबीन की जा रही है. दोनों पक्षों के चार लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें शंकर राय, देवेंद्र राय तथा अन्य दो शामिल हैं. वहीं घटनास्थल से गोलीबारी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन