सहायक पद के उम्मीदवारों को देना होगा एक और टेस्ट

Updated at : 26 Jan 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
सहायक पद के उम्मीदवारों को देना होगा एक और टेस्ट

हाजीपुर : कार्यपालक सहायक पद के उम्मीदवारों को एक और टेस्ट देना होगा. यह निर्णय जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न पैनल निर्माण कमेटी की बैठक में लिया गया. जिला पदाधिकारी ने बताया कि जो अभ्यर्थी 13 से 21 अप्रैल, 2015 तक आयोजित टंकण परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल […]

विज्ञापन

हाजीपुर : कार्यपालक सहायक पद के उम्मीदवारों को एक और टेस्ट देना होगा. यह निर्णय जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न पैनल निर्माण कमेटी की बैठक में लिया गया.

जिला पदाधिकारी ने बताया कि जो अभ्यर्थी 13 से 21 अप्रैल, 2015 तक आयोजित टंकण परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें 100 अंकों के बहुविकल्पीय सवाल के आधार पर एमएसवर्ड, एमएस एक्सेल, पावर प्वाइंट, इंटरनेट आदि से संबंधित 50 प्रश्नों का जवाब देना होगा और इस टेस्ट के प्राप्तांक को टंकण के प्राप्तांक में जोड़ कर पैनल का निर्माण होगा.
जिन अभ्यर्थियों के टंकण में शून्य अंक हैं, उनकी परीक्षा नहीं ली जायेगी. टंकण परीक्षा का प्राप्तांक वेबसाइट पर उपलब्ध है. परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन