राशन-केरोसिन नहीं देने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated at : 29 Dec 2015 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
राशन-केरोसिन नहीं देने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

कटहारा : शाहपुर खुर्द जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा दो माह का राशन व केरोसिन की कालाबाजारी किये जाने कारण दर्जनों ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया. उल्लेखनीय है कि शाहपुर खुर्द जनवितरण प्रणाली के दुकानदार भोगराज सहनी द्वारा लगातार दूसरे माह सस्ती दर पर मिलने वाले अनाज एवं केरोसिन से वंचित […]

विज्ञापन

कटहारा : शाहपुर खुर्द जन वितरण प्रणाली के दुकानदार द्वारा दो माह का राशन व केरोसिन की कालाबाजारी किये जाने कारण दर्जनों ग्रामीणों ने दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया. उल्लेखनीय है कि शाहपुर खुर्द जनवितरण प्रणाली के दुकानदार भोगराज सहनी द्वारा लगातार दूसरे माह सस्ती दर पर मिलने वाले अनाज एवं केरोसिन से वंचित किये जाने के कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गये.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की अनेकों महिला व पुरुष लाभार्थियों ने हाथ में कार्ड लेकर दो घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया. मामले की सूचना मिलने पर चेहराकलां प्रखंड कार्यालय के लिपिक सुधीर कुमार ने वंचितों के नाम व राशन कार्ड नंबर की सूची तैयार की.

दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तथा बकाया अनाज एवं केरोसिन तेल मुहैया कराने का दूरभाष के माध्यम से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा आश्वासन दिये जाने के पश्चात लोग शांत हुए. विरोध प्रदर्शन करनेवालों में आसमा खातून, अनीता देवी, जैनुल निशा, लीलावती देवी, लालपरी देवी, ओसिमा खातून, हीरावन सहनी, शंकर सहनी, लक्ष्मी पासवान, नेवा लाल पासवान, मो इरफान आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन