धूमधाम से मना कांग्रेस का स्थापना दिवस

Updated at : 29 Dec 2015 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मना कांग्रेस का स्थापना दिवस

हाजीपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 131 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में संपन्न समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर चौधरी नेे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी के महत्वपूर्ण योगदान और आधुनिक भारत के नव निर्माण का गौरवशाली […]

विज्ञापन

हाजीपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 131 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय की अध्यक्षता में संपन्न समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर चौधरी नेे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी के महत्वपूर्ण योगदान और आधुनिक भारत के नव निर्माण का गौरवशाली इतिहास है.

उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की अपील की. श्री चौधरी ने कहा कि यह अकारण ही नहीं है कि समाज के सभी तबकों का समर्थन पार्टी को 131 वर्षों से मिल रहा है. अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई दी.

समारोह को संबोधित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह, पृथ्वीनाथ झा, चंदेश्वर नारायण सिंह, मुकेश रंजन, पंकेश कुमार राय, विनोद कुमार सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, तारक चौधरी, गीता देवी आदि प्रमुख थे. दूसरी ओर कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ विजय कुमार विद्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न स्थापना दिवस समारोह में रामचंद्र पासवान, संत लाल पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन