जांच व एक्स-रे की जरूरत पड़ी तो अस्पताल में हाजिर हैं बिचौलिये

हाजीपुर : सदर अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में इलाज की मुकम्मल व्यवस्था का स्वास्थ्य विभाग दावा तो करता है, लेकिन अस्पतालों की स्थिति बता रही है कि दावे में दम नहीं है. अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात तो दूर, जिले के सदर अस्पताल की स्थिति भी नहीं सुधर पा […]
हाजीपुर : सदर अस्पताल समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में इलाज की मुकम्मल व्यवस्था का स्वास्थ्य विभाग दावा तो करता है, लेकिन अस्पतालों की स्थिति बता रही है कि दावे में दम नहीं है. अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात तो दूर, जिले के सदर अस्पताल की स्थिति भी नहीं सुधर पा रही है.
सदर अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के सामने बाकी परेशानियां तो अपनी जगह है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ती है रेडियोलॉजिकल और पैथोलॉजिकल जांच के लिए. एक तो सदर अस्पताल में कई प्रकार की जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, जो सुविधाएं हैं, उनका लाभ मरीजों को नहीं मिलता.
अस्पताल प्रबंधन की उचित व्यवस्था और देखरेख के अभाव में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं अन्य तरह की जांच के लिए मरीजों को बरगला कर निजी जांच घरों तक पहुंचा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




