शहर के अंदरकिला मुहल्ले से लापता दो किशोर भुवनेश्वर से बरामद

हाजीपुर : शहर के अंदरकिला मुहल्ले से लापता दो किशोरों को ओड़िशा के भुवनेश्वर से बरामद किया गया है. विदित हो कि गत रविवार को केला लेने के लिए जौहरी बाजार आया मुहल्ले के रामाकांत सिंह का पुत्र आयुष जब देर शाम तक घर नहीं लौटा, तब उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ की और […]
हाजीपुर : शहर के अंदरकिला मुहल्ले से लापता दो किशोरों को ओड़िशा के भुवनेश्वर से बरामद किया गया है. विदित हो कि गत रविवार को केला लेने के लिए जौहरी बाजार आया मुहल्ले के रामाकांत सिंह का पुत्र आयुष जब देर शाम तक घर नहीं लौटा, तब उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन प्रारंभ की और नहीं मिलने पर आयुष के रेलकर्मी पिता ने नगर थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.
बुधवार को भुवनेश्वर रेल पुलिस ने हाजीपुर रेल पुलिस को सूचित किया कि आयुष और उसका मित्र रोनित यहां प्लेटफाॅर्म पर टहलते पकड़ा गया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसके माता-पिता पढ़ाई को लेकर फटकारते थे. इसी कारण अपने मित्र रोनित के साथ घर से भाग आया है. भुवनेश्वर रेल पुलिस की सूचना पर रेल पुलिस के साथ उसके पिता बच्चे को लाने वहां रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




