छात्रों के बीच मारपीट के विरोध में तीन-तीन जगह किया सड़क जाम

Updated at : 22 Dec 2015 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के बीच मारपीट के विरोध में तीन-तीन जगह किया सड़क जाम

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र स्थित चिंतामणिपुर उच्च विद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट को ले सोमवार को जतकौली-लालगंज मुख्य मार्ग को मदरना चौक, मदरना पोखर व चिंतामणिपुर स्कूल के पास घंटों सड़क को जाम किया. आक्रोशित छात्र एवं अभिभावकों को समझा-बुझा कर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सड़क जाम हटवाया. पुलिस सूत्रों […]

विज्ञापन

वैशाली : प्रखंड क्षेत्र स्थित चिंतामणिपुर उच्च विद्यालय में छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट को ले सोमवार को जतकौली-लालगंज मुख्य मार्ग को मदरना चौक, मदरना पोखर व चिंतामणिपुर स्कूल के पास घंटों सड़क को जाम किया. आक्रोशित छात्र एवं अभिभावकों को समझा-बुझा कर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सड़क जाम हटवाया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चिंतामणिपुर निवासी सुशांत बिहारी ने थाने में आवेदन देकर अभिषेक कुमार, गुड्डू कुमार, अखिलेश और रीतु सहित अन्य 10-15 अज्ञात को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर मोबाइल, 500 रुपये तथा सोने का हनुमान जी का लॉकेट छीनने का आरोप लगाया है.

आवेदन में उन्होंने कहा है कि स्कूल के पास ही रोशन कुमार व एक अन्य लड़का आपस में लड़- झगड़ रहे थे, जिसे शांत करा कर घर वापस भेज दिया. थोड़ी देर बाद जब हम मदरना चौक पर ब्रेकर के पास पहुंचे तो उक्त लोगाें ने हमें घेर कर बियर की बोतल एवं बेल्ट से मार कर घायल कर दिया.

साथ ही मेरा मोबाइल एवं पर्स में रखे पांच हजार रुपये एवं सोने का हनुमान जी का लॉकेट भी छीन लिया. इस घटना के बाद सोमवार को चिंतामणिपुर के अभिभावकों के द्वारा चिंतामणिपुर हाइ स्कूल में चल रही जांच परीक्षा को बाधित कर दिया गया, जिससे आक्रोशित छात्र एवं अभिभावक द्वारा मदरना बाजार पर दो-दो जगहों पर जाम कर दिया गया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अवर निरीक्षक राकेश रंजन, अशोक यादव, बनारस पासवान, गणेश कुमार आदि ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खुलवाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन