खबर छपने के बाद एसडीपीओ ने लिया संज्ञान

Updated at : 22 Dec 2015 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
खबर छपने के बाद एसडीपीओ ने लिया संज्ञान

चेहराकलां : प्रभात खबर में छपी खबर का पुलिस प्रशासन पर तुरंत असर हुआ. खबर छपने के 12 घंटे के भीतर डीएसपी महुआ ने स्वयं संज्ञान लेकर पीड़ितों से पूछताछ की. मालूम हो कि कटहरा ओपी कांड संख्या 359/15 महिला हत्याकांड एवं कांड संख्या 360/15 नाबालिग बच्ची अपहरण कांड मामले में प्रभात खबर ने परिजनों […]

विज्ञापन

चेहराकलां : प्रभात खबर में छपी खबर का पुलिस प्रशासन पर तुरंत असर हुआ. खबर छपने के 12 घंटे के भीतर डीएसपी महुआ ने स्वयं संज्ञान लेकर पीड़ितों से पूछताछ की. मालूम हो कि कटहरा ओपी कांड संख्या 359/15 महिला हत्याकांड एवं कांड संख्या 360/15 नाबालिग बच्ची अपहरण कांड मामले में प्रभात खबर ने परिजनों में प्रशासन के विरुद्ध पनपते आक्रोश को प्रमुखता से छापा था.

दोनों मामलों में परिजनों का आरोप सीधे तौर पर ओपी अध्यक्ष पर था कि रिश्वत लेकर वे अनुसंधान को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. कांड संख्या 360/15 के परिजनों ने तो आरोपितों द्वारा मिल रही धमकियों की शिकायत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हाजीपुर समेत कई वरीय पदाधिकारियों से भी की थी. जबकि कांड संख्या 359/15 के मामले में मृतका के परिजन समेत कई स्थानीय लोगों ने भी ओपी अध्यक्ष पर आरोपितों से रिश्वत लेकर उदासीनता बरतने की शिकायत डीएसपी महुआ,

पुलिस महानिरीक्षक मुजफ्फरपुर, डीजीपी पटना व मुख्यमंत्री बिहार से स्पीड पोस्ट के माध्यम से की थी. उक्त दोनों मामले में एसडीपीओ ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक तरफ बरामद बच्ची के शाहपुर खुर्द स्थित आवास पर बच्ची, उसके माता-पिता समेत अन्य परिजनों के बयान कलमबद्ध किये. वहीं दूसरी तरफ बखरी दोआ जाकर परमेश्वरी देवी हत्याकांड मामले में लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया. उक्त कार्रवाई से परिजनों में एक आस बंधी है कि अब उन्हें न्याय मिलेगा. इस संबंध में पूछने पर एसडीपीओ अनंत कुमार ने बताया कि महिला हत्याकांड में आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दे दिये गये हैं, जबकि कांड 360/15 में न्यायालय के आदेश का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन