जमीन पर कब्जा दिलाने गयी पुलिस को खदेड़ा

लालगंज : कोर्ट के आदेश पर एक जमीन पर कब्जा दिलाने गयी पुलिस दल को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. इस दौरान एक जवान के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की. बाद में सीओ के साथ पहुंची पुलिस को गांव से बैरंग वापस लौटना पड़ा. घटना करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव की है. बताया […]
लालगंज : कोर्ट के आदेश पर एक जमीन पर कब्जा दिलाने गयी पुलिस दल को आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. इस दौरान एक जवान के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की. बाद में सीओ के साथ पहुंची पुलिस को गांव से बैरंग वापस लौटना पड़ा. घटना करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव की है.
बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर लालगंज सीओ मुन्ना प्रसाद अपने साथ करताहां थाने की पुलिस को लेकर घटारो गांव में एक विवादित जमीन से अवैध कब्जा हटा कर भूस्वामी को उसका कब्जा दिलाने पहुंचे थे. बताया गया है कि इस दौरान अवैध कब्जा के आरोपित सुरेंद्र कुमार के समर्थकों ने भारी हंगामा कर पुलिस दल पर हमला कर दिया. इस क्रम में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गयी.
आरोप है कि उसके समर्थकों ने एक पुलिस जवान के साथ मारपीट भी कर दी. सीओ और पुलिस दल को घटनास्थल से बैरंग लौटना पड़ा. सीओ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों के हंगामा खड़ा करने से भूस्वामी वीरेंद्र कुमार शर्मा को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा सका, सोमवार को पुन: कब्जा दिलाने की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




