पारदर्शिता को लेकर सरकार गंभीर : पोद्दार
Updated at : 19 Dec 2015 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : राज्य के निबंधन कार्यालयों को बिचौलियों से मुक्त करा कर पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए छापेमार दस्ते का गठन किया गया है. अवर निबंधन कार्यालय में औचक निरीक्षण करने के क्रम में सारण प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक सह प्रभारी औचक निरीक्षक-छापेमारी दस्ता सच्चिदानंद […]
विज्ञापन
हाजीपुर : राज्य के निबंधन कार्यालयों को बिचौलियों से मुक्त करा कर पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए छापेमार दस्ते का गठन किया गया है.
अवर निबंधन कार्यालय में औचक निरीक्षण करने के क्रम में सारण प्रमंडल के सहायक निबंधन महानिरीक्षक सह प्रभारी औचक निरीक्षक-छापेमारी दस्ता सच्चिदानंद पोद्दार ने यह बातें कहीं.
निरीक्षण के बाद श्री पोद्दार ने बताया कि इस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस काउंटर और फोटोग्राफी केंद्र पर जाकर लोगों से बिचौलिये के संबंध में पूछताछ की, तो लोगों ने बताया कि उनसे किसी ने किसी कार्य के लिए कोई राशि नहीं ली है और दस्तावेज लेखकों को निर्धारित लेखन शुल्क देकर दस्तावेज तैयार कराने के बाद स्वयं आरटीपीएस काउंटर पर जमा कराया और यहां फोटो खिंचा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान लोगों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की है. परिसर में कार्यरत मुद्रांक विक्रेताओं के स्टॉक एवं बिक्री पंजी की जांच के दौरान सभी विक्रेताओं की पंजी अद्यतन पायी गयी.
दस्तावेज लेखकों की अनुज्ञप्ति जांच करने के साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि हर लेखक एक पंजी संधारित कर उसमें लिखे गये दस्तावेज का विवरण अंकित करेगा और निरीक्षण के क्रम में निरीक्षी पदाधिकारियों को दिखायेगा.
साथ ही अपनी फीस की रसीद पार्टी को अवश्य दें और उसका अधपन्ना अपने पास सुरक्षित रखें. अवर निबंधक को उन्होंने स्पष्ट आदेश दिया कि यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय में बिना काम का कोई आदमी न आये और आनेवाले सभी बिचौलियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें. निरीक्षण के दौरान अवर निरीक्षक डाॅ संजय कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




