महिला की पीट-पीट कर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 19 Dec 2015 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की पीट-पीट कर हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के बखरा बुजुर्ग गांव में गत देर शाम जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में लालो देवी नामक 65 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित राम प्रसाद राय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में मृत लालो देवी के […]

विज्ञापन
भगवानपुर : थाना क्षेत्र के बखरा बुजुर्ग गांव में गत देर शाम जमीन विवाद में हुई मारपीट की घटना में लालो देवी नामक 65 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित राम प्रसाद राय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.
घटना के संबंध में मृत लालो देवी के पुत्र हरिनाथ राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में श्री राय ने कहा है कि गुरुवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठ कर परिवार के सभी सदस्य अलाव ताप रहे थे.
इसी दौरान गांव के ही राम प्रसाद राय, उदय राय, राम प्रवेश राय, देव नाथ राय, जगन्नाथ राय सहित 14 लोग मारपीट करने लगे. बचाने आयी मां लालो देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गयी.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में शुक्रवार की सुबह नामजद अभियुक्त राम प्रसाद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन