एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले प्रखंड व अंचल कर्मी

सहदेई बुजुर्ग : स्थानीय प्रखंड और अंचल कार्यालय से कर्मियों के गायब रहने की शिकायत पर औचक निरीक्षण में पहुंचे महनार एसडीओ उस समय भौंचक रह गये, जब उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय में मात्र दो कर्मियों को ही उपस्थित पाया. एसडीओ रवींद्र कुमार दिन के 11.30 बजे औचक निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंचे थे. […]
सहदेई बुजुर्ग : स्थानीय प्रखंड और अंचल कार्यालय से कर्मियों के गायब रहने की शिकायत पर औचक निरीक्षण में पहुंचे महनार एसडीओ उस समय भौंचक रह गये, जब उन्होंने प्रखंड और अंचल कार्यालय में मात्र दो कर्मियों को ही उपस्थित पाया. एसडीओ रवींद्र कुमार दिन के 11.30 बजे औचक निरीक्षण के लिए कार्यालय पहुंचे थे.
उनके पहुंचते ही यहां अफरा-तफरी मच गयी, लेकिन थोड़ी ही देर में कर्मचारियों की लेट-लतीफी का खुलासा हो गया. एसडीओ ने कार्यालयों में घूमना शुरू किया, तो प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक को छोड़ कर अन्य सभी कर्मी गायब मिले. वहीं अंचल कार्यालय में भी एकमात्र सहायक को छोड़ कर कार्यालय में अन्य कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं थे. कार्यालयों से इस तरह कर्मियों की अनुपस्थिति पर बिफरे एसडीओ ने सभी की हाजिरी काट दी और सभी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है.
एसडीओ ने कार्यालय से गैरहाजिर सभी कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है.
इस दौरान उन्होंने खाद्य निगम के गोदाम का भी निरीक्षण किया और यहां लाये गये छह ट्रक चावल को घटिया किस्म का होने के कारण उसे वापस कर दिया. इस बीच प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार राय ने कहा कि यहां कर्मियों के गायब रहने से लोगों के कामकाज बाधित होता रहता है.
इसकी शिकायत लगातार की जाती रही है. एसडीओ की इस कार्रवाई के बाद भी कर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं आयेगा, तो इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




