हथियार के साथ कांट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

Updated at : 15 Dec 2015 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ कांट्रैक्ट किलर गिरफ्तार

हाजीपुर : वैशाली पुलिस ने एक कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या की साजिश रच रहा था. गिरफ्तार किलर की राजनीतिक गतिविधियां भी रही हैं और वह हत्या के आरोप में छह साल जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आया है. उसके […]

विज्ञापन

हाजीपुर : वैशाली पुलिस ने एक कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या की साजिश रच रहा था. गिरफ्तार किलर की राजनीतिक गतिविधियां भी रही हैं और वह हत्या के आरोप में छह साल जेल में रहने के बाद हाल ही में बाहर आया है.

उसके पास से एक अवैध पिस्टल, पांच कारतूस, एक मोबाइल और एक सिम बरामद किया गया.

कैसे हुई गिरफ्तारी : पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कांट्रैक्ट किलर एक प्रोपर्टी डीलर की हत्या की साजिश रच रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस लगातार पांच दिनों तक उसका पीछा करते रही और जैसे ही पता लगा कि वह अपने ठिकाने पर है, पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पांच दिनों तक लगातार ट्रैक किये जाने के बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली और एक बेगुनाह की जान जाने से बच गयी.
कहां से हुई गिरफ्तारी और कौन है किलर : नगर के गांधी आश्रम मुहल्ले से इस कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किलर बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर डीह गांव निवासी सुकन राय का 36 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राय उर्फ मुखियाजी बताया गया है.
पूछताछ में उगले कई राज : सुरेंद्र राय उर्फ मुखियाजी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे इस हत्या के लिए ढाई लाख रुपये मिलने थे,
जिसमें से 40 हजार रुपये अग्रिम मिले थे और शेष दो लाख दस हजार रुपये काम होने के बाद मिलने थे. उसने इस कारोबार में सहयोगी कई सफेदपोशों के नाम भी बताये हैं और पुलिस इसके आधार पर छानबीन कर रही है. राजनीतिक गतिविधियों में भी संलग्न रहे इस किलर की गिरफ्तारी से यह चर्चा आम हो रही है कि इसमें कई महत्वपूर्ण लोगों की संलिप्तता हो सकती है, हालांकि पुलिस ने कोई खुलासा करने से इनकार किया है.
शीघ्र गिरफ्त में होंगे अन्य सहयोगी: एएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में उसने जो जानकारी दी है, उसके आधार पर उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और शीघ्र ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्रोपर्टी डीलर को दी गयी सुरक्षा: जिस प्रोपर्टी डीलर की साजिश के आरोप में इस कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया गया, उसे पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन