प्रखंड, अंचल व थानों में नहीं लगता जनता दरबार

गोरौल : बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगाये जानेवाला जनता दरबार एक कागजी खानापूर्ति बन कर रह गया है. सरकार के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन नहीं होने से जनता की समस्या बढ़ती जा रही है. वहीं गोरौल प्रखंड में जनता दरबार टांय-टांय फिस हो गया. सरकार के निचले पायदान के पदाधिकारी […]
गोरौल : बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगाये जानेवाला जनता दरबार एक कागजी खानापूर्ति बन कर रह गया है. सरकार के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा जनता दरबार का आयोजन नहीं होने से जनता की समस्या बढ़ती जा रही है. वहीं गोरौल प्रखंड में जनता दरबार टांय-टांय फिस हो गया.
सरकार के निचले पायदान के पदाधिकारी की मंशा साफ नहीं है. बीडीओ का जनता दरबार, ग्राम विकास शिविर पूर्णत: फ्लॉप होकर रह गया. सरकार ने कोई कानून बना कर जनता की समस्या का निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया हो, परंतु जब तक उसे कार्य रूप देने वाले पदाधिकारी की नीयत साफ नहीं होगी तब तक वह नियम लागू नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




