ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे न्यायालयकर्मी की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश हो गया. उसकी हालत गंभीर देख उसे रेल यात्रियों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया. जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि पटना मीठापुर के रहने वाले मृतक राज नारायण मुजफ्फरपुर कोर्ट में कार्यरत था. आज […]
हाजीपुर : हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री अचानक बेहोश हो गया. उसकी हालत गंभीर देख उसे रेल यात्रियों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया. जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया. बताया गया है कि पटना मीठापुर के रहने वाले मृतक राज नारायण मुजफ्फरपुर कोर्ट में कार्यरत था.
आज सुबह ड्यूटी जाने के लिए हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी क्रम में उसकी हालत अचानक खराब हो गयी. वह वहीं पर बेहोश हो कर गिर गया. बताया गया है कि यात्री की हालत खराब देख यहां तैनात आरपीएफ के जवान या जीआरपी की पुलिस उसे देखने तक नहीं आये. उसके साथ कुछ लोग जा रहे यात्रियों ने जैस- तैसे स्टेशन से बाहर लाकर हाजीपुर सदर अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




