अब मोबाइल से रिपोर्ट करेंगे विकास मित्र

हाजीपुर : पंचायतों में चल रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विकास मित्र अब मोबाइल रिपोर्टिंग के जरिये अपने अधिकारियों को अद्यतन जानकारी देंगे. बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कल्याण विभाग की ओर से मोबाइल रिपोर्टिंग सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय आम्रपाली नगर भवन में हुआ. कार्यक्रम […]
हाजीपुर : पंचायतों में चल रही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विकास मित्र अब मोबाइल रिपोर्टिंग के जरिये अपने अधिकारियों को अद्यतन जानकारी देंगे. बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कल्याण विभाग की ओर से मोबाइल रिपोर्टिंग सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय आम्रपाली नगर भवन में हुआ. कार्यक्रम में विकास मित्रों को कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया.
विकास मित्रों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई और निदान का आश्वासन दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी आनंद कुमार ने विकास मित्रों को उनके दायित्वों से अवगत कराया और विभाग द्वारा दिये गये मोबाइल को कभी भी बंद न करने की हिदायत दी. विकास मित्रों के राज्य एवं जिला समन्वयक राम नरेश कुमार ने विकास मित्रों के कार्यों की सराहना की.
प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों को महादलित सामुदायिक भवन सह वर्कशेड योजना, मेधावृत्ति योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम आदि के बारे में जानकारी दी. उन्हें पंचायत में विकास योजनाओं को लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाने और कार्य के बारे में मोबाइल से अवगत कराने को कहा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




