ट्रेन से गिरने से युवती की मौत

हाजीपुर : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर देसरी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर एक युवती खून से लथपथ पड़ी थी, जिसकी मौत सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. प्राप्त सूचनानुसार रेलवे लाइन पर खून से लथपथ एक युवती के पड़े हाेने की ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज […]
हाजीपुर : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर देसरी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन पर एक युवती खून से लथपथ पड़ी थी, जिसकी मौत सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में हो गयी.
प्राप्त सूचनानुसार रेलवे लाइन पर खून से लथपथ एक युवती के पड़े हाेने की ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पीएचसी में इलाज के दौरान उसने अपना नाम पूजा कुमारी और महनार थाने के चकाशो गांव की निवासी बताया.युवती की मृत्यु हो जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका कि वह किसी ट्रेन से गिरी या किसी ने धक्का दे दिया या कुछ और बात थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




