ट्रक से कुचल कर महिला की मौत
Updated at : 11 Dec 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर सराय थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में यादव द्वार के निकट तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार महिला की कुचल कर मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा उसके पुत्र बच गया. प्राप्त सूचनानुसार सराय थाना क्षेत्र के सिसौनी प्रबोधी गांव […]
विज्ञापन
हाजीपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर सराय थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में यादव द्वार के निकट तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार महिला की कुचल कर मौत हो गयी, जबकि बाइक चला रहा उसके पुत्र बच गया.
प्राप्त सूचनानुसार सराय थाना क्षेत्र के सिसौनी प्रबोधी गांव निवासी राम नरेश सिंह की 52 वर्षीया पत्नी अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ बाइक से हाजीपुर से घर जा रही थी कि यादव द्वार के निकट बाइक से गिर गयी और पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




