कम्युनिटी पुलिस ने संभाली यातायात की कमान

हाजीपुर : जाम का पर्याय बन चुके महात्मा गांधी सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं लोगों में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को सोनपुर कम्युनिटी पुलिस ने कमान संभाल ली. पटना में संपन्न वैशाली और पटना के डीएम-एसपी के साथ ही पटना के यातायात एसपी की बैठक में इस पुल पर यातायात को […]
हाजीपुर : जाम का पर्याय बन चुके महात्मा गांधी सेतु पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने एवं लोगों में जागरूकता लाने के लिए सोमवार को सोनपुर कम्युनिटी पुलिस ने कमान संभाल ली. पटना में संपन्न वैशाली और पटना के डीएम-एसपी के साथ ही पटना के यातायात एसपी की बैठक में इस पुल पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए गये निर्णयों के कार्यान्वयन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम है.
लेन में चलने की नसीहत दे रही : सेतु के जाम का मुख्य कारण वाहनचालकों द्वारा अपनी लेन से दूसरी लेन में चला जाना है. यातायात पुलिस ने पुल की दो लेनों में से एक लेन को मालवाहक वाहन के लिए, तो दूसरी को यात्री वाहन के लिए निर्धारित कर रखा है, लेकिन वाहन चालक इसका पालन नहीं करते हैं,
जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. सोमवार को पुल पर यातायात की कमान संभालने के साथ ही कम्युनिटी पुलिस लोगों से अपनी लेन में चलने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है और यातायात नियमों के पालन का अनुरोध कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




