वारंटियों को नहीं पकड़ रही भगवानपुर पुलिस

Updated at : 08 Dec 2015 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
वारंटियों को नहीं पकड़ रही भगवानपुर पुलिस

भगवानपुर : मजदूरी मांगने पर मारपीट और लूटपाट का शिकार एक दलित युवक मामले में आरोपित दो वारंटियों को भगवानपुर पुलिस द्वारा अब तक नहीं पकड़े जाने पर दुखी है. भगवानपुर थाने के कुतुबपुर गांव निवासी दलित युवक पवन पासवान की शिकायत है कि पूर्व में उसके साथ मारपीट और लूटपाट की हुई. घटना के […]

विज्ञापन

भगवानपुर : मजदूरी मांगने पर मारपीट और लूटपाट का शिकार एक दलित युवक मामले में आरोपित दो वारंटियों को भगवानपुर पुलिस द्वारा अब तक नहीं पकड़े जाने पर दुखी है.

भगवानपुर थाने के कुतुबपुर गांव निवासी दलित युवक पवन पासवान की शिकायत है कि पूर्व में उसके साथ मारपीट और लूटपाट की हुई. घटना के अभियुक्तों राकेश कुमार सिंह और सुरेश सहनी को गिरफ्तार करने में कोर्ट के आदेश पर भी भगवानपुर पुलिस अमल नहीं कर रही है और अभियुक्त खुलेआम धमकी दे रहे हैं.
पीड़ित युवक ने इस संबंध में वैशाली एसपी को दिये एक शिकायत पत्र में कहा है कि दो साल पहले घर लौटने के दौरान पड़ोसी गांव असोई लच्छीराम टोले चकभुआ के राकेश कुमार सिंह और सुरेश सहनी ने घेर कर मारपीट की थी और उसके पास से रुपये लूट लिये थे.
कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट है जारी : इस मामले में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का आदेश हाजीपुर के न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट दो माह पूर्व ही दे चुका है. दोनों के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट भी निर्गत किया जा चुका है, लेकिन भगवानपुर थाने की पुलिस अभियुक्तों से मिलीभगत कर गिरफ्तार नहीं कर रही है.
मालूम हो कि 21 दिसंबर ,2013 को घटी घटना को लेकर पवन पासवान ने हाजीपुर के एससी-एसटी थाने में कांड संख्या 38/2013 दर्ज करायी थी. पवन का आरोप है कि गिरफ्तारी नहीं होने से दोनों अभियुक्त उसे तरह-तरह की धमकी देकर परेशान कर रहे है. इससे वह पूरे परिवार सहित दहशत के माहौल में जी रहा है.
चोरी के अभियुक्तों को भी नहीं पकड़ रही पुलिस : दूसरी ओर भगवानपुर थाने के बहलोलपुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह ने एसपी को एक आवेदन देकर बताया है कि उनके घर पिछले 10 अक्तूबर को हुई चोरी की घटना के नामजद अभियुक्तों को भगवानपुर पुलिस नहीं पकड़ रही है. इधर, अभियुक्तगण उसके बेटे के अपहरण की धमकी दे रहे हैं.
बताया गया है कि श्री सिंह के घर हुई चोरी के मामले में रतनपुरा गांव के लालू कुमार और रुसुलपुर सोहावन के गुलटेन कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने में आना-कानी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन