श्रद्धा के साथ याद किये गये दीप बाबू

हाजीपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दीपनारायण सिंह को उनकी 38 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किया गया. शहर के गांधी आश्रम मुहल्ला स्थित दीप नारायण सिंह संग्रहालय में समाजसेवी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं रण विजय चौरसिया के संचालन में संपन्न पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण […]
हाजीपुर : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दीपनारायण सिंह को उनकी 38 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा के साथ याद किया गया. शहर के गांधी आश्रम मुहल्ला स्थित दीप नारायण सिंह संग्रहालय में समाजसेवी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं रण विजय चौरसिया के संचालन में संपन्न पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा के साथ नमन किया.
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विस्तार से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की और आधुनिक बिहार के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया. वक्ताओं ने कहा कि दीप बाबू आजीवन बिहार की बेहतरी के लिए प्रयासरत और प्रयत्नशील रहें.
उनके जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उसे जीवन में उतारने की आवश्यकता जतायी. समारोह को संबोधित करने वालों में दंत चिकित्सक अशोक कुमार सिंह, मेदिनी कुमार मेेनन, संग्रहालय अध्यक्ष डॉ सुनील चंद्र चुन्नी, प्रो एनएन सरस्वती आदि प्रमुख थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




