गंगा में डूबे आशीष का शव मिला, गांव में कोहराम

Updated at : 06 Dec 2015 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा में डूबे आशीष का शव मिला, गांव में कोहराम

महनार/लालगंज : महनार के अलीपुर हट्टा गंगा नदी घाट पर मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में डूबे दो युवकों में से एक का शव घटना के पांचवें दिन पुलिस ने समस्तीपुर जिला के बुलगानिन चौक के पास नदी से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि गत 30 नवंबर को दोनों युवक डूबे थे. […]

विज्ञापन

महनार/लालगंज : महनार के अलीपुर हट्टा गंगा नदी घाट पर मोबाइल से सेल्फी लेने के चक्कर में डूबे दो युवकों में से एक का शव घटना के पांचवें दिन पुलिस ने समस्तीपुर जिला के बुलगानिन चौक के पास नदी से बरामद कर लिया है.

मालूम हो कि गत 30 नवंबर को दोनों युवक डूबे थे. जिसमें लालगंज के घटारो गांव निवासी आशीष कुमार का शव गत रात्रि बरामद हुआ है. जबकि उसके साथ डूबे पूर्णिया निवासी बुलबुल का शव छठे दिन भी नहीं मिल पाया है.

गांव में शव पहुंचते ही कोहराम : पिछले दिनों गंगा नदी के जल धारा के बीच उतर कर महनार के अल्लीपुर हट्टा घाट पर अपने कुछ संबंधियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में डूबे लालगंज के घटारो निवासी अशोक कुमार सिंह के पुत्र आशीष का शव शनिवार की सुबह गांव में आते ही उसके घर में कोहराम मच गया. जहां देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी.

डूबने के छठे दिन शुक्रवार को शव घाट पर दोपहर में लोगों ने उपलाते देखा एवं स्थानीय प्रशासन को सूचित किया. जिसके बाद शव को निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शनिवार को शव सौंपा गया. जिसके बाद शव गांव लाया गया. जिसका घटारो स्थित गंडक नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया.

चचेरी बहन के साथ गया था आशीष : अपनी चचेरी बहन की शादी के बाद उसके साथ उसके ससुराल गये 18 वर्षीय आशीष का शव गांव में आते ही उसके घर में कोहराम मच गया. घटना से बुरी तरह टूट चुकी मां ने जैसे ही पुत्र का शव देखा दहाड़ मार कर गिर पड़ी. सुध बुध खो बैठी घर की अन्य महिलाएं, इसकी नन्हीं बहनों, पिता, चाचा आदि का रोते -रोते बुरा हाल था. वहीं ग्रामीणों में भी गहरा शोक व्याप्त था.

सरकार से की मुआवजे की मांग : ग्रामीण अवधेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, ललन सिंह, मनोज गुप्ता, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि प्रशासन द्वारा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए. लोगों ने कहा कि गरीब किसान अशोक का इकलौता पुत्र आशीष जिस पर पिता को बहुत आशा था अब नहीं रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन