बाला भारती की आंखों में तैरीं खुशियां!

Updated at : 28 Nov 2015 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बाला भारती की आंखों में तैरीं खुशियां!

हाजीपुर : बाला भारती को जैसे ही उसके पड़ोस के लड़के ने सूचना दी कि चाची नीतीश कुमार शराब पर रोक लगा देलथीन ह, कि उसकी आंखों में गजब की चमक तैर गयी. बाला भारती की आंखों में अक्सर आंसू ही तैरते रहते हैं. शराबी पति की प्रताड़ना से बेजार बाला भारती शहर की अांबेडकर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बाला भारती को जैसे ही उसके पड़ोस के लड़के ने सूचना दी कि चाची नीतीश कुमार शराब पर रोक लगा देलथीन ह, कि उसकी आंखों में गजब की चमक तैर गयी. बाला भारती की आंखों में अक्सर आंसू ही तैरते रहते हैं. शराबी पति की प्रताड़ना से बेजार बाला भारती शहर की अांबेडकर कॉलोनी निवासी राजेश मल्लिक की पत्नी है.

बाला भारती बताती है कि शराब ने उसका जीवन किस तरह से विपदाओं की कगार पर ला खड़ा किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुआएं करती हुई बाला भारती कहती है कि इ काम तो एकदम होना चाहिए. अपना दर्द बयान करने के साथ-साथ पड़ोस की कई महिलाओं के बारे में बताया कि किस तरह से वे अपने शराबी पति को झेल रही हैं.

यह तो बाला भारती की पीड़ा है. शहर के प्राय: मोहल्ले इस पीड़ा से गुजरते रोज दिख जाते हैं जहां न जाने कितनी विवाहिताएं, बूढ़ी माताएं और मासूम बच्चियां अपने शराबी पति, पुत्र और पिता की सनक को झेल रही हैं और कराह रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन