रास्ता घेरने के विरुद्ध एसपी से गुहार

हाजीपुर : शहर के गांधी आश्रम मुहल्ले में एक आम रास्ता को दीवार खड़ा कर घेर देने का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने न्याय की गुहार लगायी है. नागरिकों ने आरोप लगाया हैं कि मुहल्ला के खाता 153 खेसरा 195 क, ख, ग, घ के अंश में स्थित आम रास्ता जो लगभग आठ दशक से […]
हाजीपुर : शहर के गांधी आश्रम मुहल्ले में एक आम रास्ता को दीवार खड़ा कर घेर देने का आरोप लगाते हुए नागरिकों ने न्याय की गुहार लगायी है. नागरिकों ने आरोप लगाया हैं कि मुहल्ला के खाता 153 खेसरा 195 क, ख, ग, घ के अंश में स्थित आम रास्ता जो लगभग आठ दशक से अस्तित्व में है, को मुहल्ले का विशुनदेव राय निजी जमीन बताते हुए दीवार खड़ी कर रहे हैं
और विरोध करने पर लोगों के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो जाते हैं . नागरिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मामले की जांच करा कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता प्रमोद कुमार, शोभा देवी, राकेश कुमार, रतन कुमार, दुर्गेश कुमार, देव कुमार सिंह रंजीत कुमार राय, विनय राय, अजय राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




