नया बिहार-नयी वैशाली के लिए 75 हजार सदस्य बनायेगा राजद

हाजीपुर : नया बिहार-नया वैशाली बनाओ के नारे के साथ जिला राजद वैशाली जिले में 75 हजार सदस्य बनायेगा. यह घोषणा विधान पार्षद सुबोध कुमार ने विधिवत सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए की. उन्होंने कहा कि राजद के सदस्यता अभियान को लेकर समाज के निचले हिस्से में उत्सुकता है और वे पार्टी से जुड़ना […]
हाजीपुर : नया बिहार-नया वैशाली बनाओ के नारे के साथ जिला राजद वैशाली जिले में 75 हजार सदस्य बनायेगा. यह घोषणा विधान पार्षद सुबोध कुमार ने विधिवत सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए की.
उन्होंने कहा कि राजद के सदस्यता अभियान को लेकर समाज के निचले हिस्से में उत्सुकता है और वे पार्टी से जुड़ना ही नहीं चाह रहे बल्कि गांव -गांव में सदस्यता अभियान चलाने की मांग भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य संगठन ने जिले के लिए 50 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया, लेकिन वैशाली जिले में 75 हजार सदस्य बनाये जायेंगे. उन्होंने चुनाव में आठ में से छह सीटों पर महागंठबंधन को विजयी बनाने के लिए जिले के मतदाताओं को धन्यवाद दिया.
सदस्यता अभियान के अवसर पर प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव, रणवीर कुमार सिंह, नीतेश कुमार सिंह, जावेद अंसारी, डाॅ जितेंद्र यादव, फैज खां, सुरेश राय, अधिवक्ता रंजीत यादव, राजीव रंजन, अमरनाथ चौधरी, प्रो दिनेश लाल, जसीम अहमद, रामलाल यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




