शिविर लगा भूले-भटके लोगों को मिलाया

हरिहरक्षेत्र हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर जिला महिला हेल्प लाइन, अल्पवास गृह, चाइल्ड लाइन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के कौनहारा घाट, राम अशीष चौक, हाजीपुर जंकशन, मेला परिसर आदि जगहों पर जागरूकता शिविर सह खोया-पाया केंद्र का परिचालन किया गया. कौनहारा घाट स्थित केंद्र पर जिलाधिकारी रचना पाटील ने […]
हरिहरक्षेत्र हाजीपुर : कार्तिक पूर्णिमा मेले के अवसर पर जिला महिला हेल्प लाइन, अल्पवास गृह, चाइल्ड लाइन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से शहर के कौनहारा घाट, राम अशीष चौक, हाजीपुर जंकशन, मेला परिसर आदि जगहों पर जागरूकता शिविर सह खोया-पाया केंद्र का परिचालन किया गया.
कौनहारा घाट स्थित केंद्र पर जिलाधिकारी रचना पाटील ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये. जिला महिला अधिकार संरक्षण अधिकारी कुमारी प्रियंका ने बताया कि केंद्रों का परिचालन कार्तिक पूर्णिमा स्नान और हरिहर क्षेत्र मेले में आये लोगों को बाल अधिकार एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया.
साथ ही सहायता केंद्र के रूप में भूले-भटके बच्चों एवं अन्य लोगों की सहायता के लिए भी सेवा दी जा रही है.सहायता शिविर में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अजय कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक मनमोहन, जिला महिला अधिकार संरक्षण पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, परामर्शी कार्तिक कुमार, प्रशिक्षण सह पुनर्वास पदाधिकारी करुणा कुमारी, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन संजीव कुमार,कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे.
दूसरी ओर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं चित्रगुप्त सेवा समिति ने शहर के डाक बंगला रोड में सहायता शिविर लगा कर भूले-भटके लोगों को उनके परिजनों से मिलाया. शिविर में महासभा के अध्यक्ष रवींद्र कुमार रतन,युवा संभाग के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीवास्तव, डाॅ रंजीत बाबुल, प्रफुल्ल भूषण अधिवक्ता, अरविंद शुक्ला, सीएम पांडेय, संजय जायसवाल, अधिवक्ता, जय प्रकाश, किरण कुमारी, चंदेश्वर प्रसाद सिंह,मंटू कुमार आदि ने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




