एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज परेशान

Updated at : 25 Nov 2015 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीज परेशान

हाजीपुर : सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण यहां से रेफर होने वाले इमरजेंसी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य प्रशासन चुप है. कार्यरत 1099 एंबुलेंस के चालक गत छह नवंबर से अपने वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. एंबुलेंस […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर अस्पताल में एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के कारण यहां से रेफर होने वाले इमरजेंसी मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य प्रशासन चुप है. कार्यरत 1099 एंबुलेंस के चालक गत छह नवंबर से अपने वेतन भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

एंबुलेंस संचालक संस्था ने अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की. 1099 की हड़ताल के कारण सदर अस्पताल परिसर में लगे निजी एंबुलेंस के चालक मरीजों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं. वहीं कई बार तो निजी एंबुलेंस के चालक मरीजों को पीएमसीएच पहुंचाने के बदले रास्ते में किसी निजी नर्सिंग होम में उतार कर फरार हो जाते हैं.

और मरीजों को शोषण का शिकार होना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन