शांति समिति की बैठक में सभी ने लिया सद्भाव बनाये रखने का निर्णय

Updated at : 19 Nov 2015 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
शांति समिति की बैठक में सभी ने लिया  सद्भाव बनाये रखने का निर्णय

लालगंज : लालगंज बाजार में एक दुर्घटना के बाद भड़की हिंसा में बेलसर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या और पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जहां घूम-घूम कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की, वहीं थाना परिसर में शांति समिति […]

विज्ञापन

लालगंज : लालगंज बाजार में एक दुर्घटना के बाद भड़की हिंसा में बेलसर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या और पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जहां घूम-घूम कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की, वहीं थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कर शांति और सद्भाव कायम रखने का निर्णय लिया गया.

शांति समिति की बैठक में डीएम रचना पाटील, एसपी राकेश कुमार और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ लालगंज के विधायक राज कुमार साह, जदयू के जिला अध्यक्ष देव कुमार चौरसिया, जदयू नेता दशरथ पटेल, पूर्व विधायक योगेंद्र साहू सहित अनेक जन प्रतिनिधि और गण्यमान्य लोग शामिल थे. बैठक में सभी ने घटना को दुखद बताया और आगे शांति बहाल रखने की जरूरत बतायी. प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन