अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ आज

हाजीपुर : शाम होते ही छठ व्रतियों के कदम बढ़ चले नदी घाटों की और दिन भर उपवास पर रह कर घर-आंगन, बर्तन-बासन की सफाई और शुद्धीकरण के बाद व्रतियों ने पवित्र नारायणी में डुबकी लगाई, तन-मन को शुद्ध किया,गागर में गंगा जल लिया और नंगे पांव चल पड़े अपने घरों की ओर. घर पहुंच […]
हाजीपुर : शाम होते ही छठ व्रतियों के कदम बढ़ चले नदी घाटों की और दिन भर उपवास पर रह कर घर-आंगन, बर्तन-बासन की सफाई और शुद्धीकरण के बाद व्रतियों ने पवित्र नारायणी में डुबकी लगाई, तन-मन को शुद्ध किया,गागर में गंगा जल लिया और नंगे पांव चल पड़े अपने घरों की ओर.
घर पहुंच कर नियम-निष्ठा के साथ मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी बनायी, फिर पूजा-अर्चना के साथ छठ मइया को भोग लगाया. उसके बाद व्रतियाें ने खुद प्रसाद ग्रहण किया और परिजनों व पड़ोसियों को प्रसाद खिलाया. हर व्रती के घर में आनंद और उल्लास का माहौल दुधिया रोशनी से जगमग परिवेश मानो हर आदमी के भीतर नयी ऊर्जा का संचार कर रहा हो .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




