आतिशबाजी नहीं करने की अपील करेंगे रंगकर्मी

हाजीपुर : छठ पर्व के अवसर पर नदी घाटों पर की जाने वाली आतिशबाजी को नियंत्रित करने के लिए नगर स्थित वैशाली कला मंच पर रंगकर्मियों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों की बैठक हुई .बैठक में कहा गया कि छठ पूजा के मौके पर घाटों पर जिस तरह से पटाखे फोड़े जाते है, उससे दुर्घटना की आशंका […]
हाजीपुर : छठ पर्व के अवसर पर नदी घाटों पर की जाने वाली आतिशबाजी को नियंत्रित करने के लिए नगर स्थित वैशाली कला मंच पर रंगकर्मियों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों की बैठक हुई .बैठक में कहा गया कि छठ पूजा के मौके पर घाटों पर जिस तरह से पटाखे फोड़े जाते है, उससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.
आतिशबाजी के दौरान कई घाटों पर अफरा-तरफी मच जाती है. इसे रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता विजय कुष्ण प्रकाश ने की. रंगकर्मी विजय कुमार गुप्ता ने हर वार्ड में कलाकारों की टीम बना कर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. बैइक में गोरख कुमार, राहुल कुमार, रिंकू कुमारी, ममता कुमारी, खुशबू, मिथिलेश कुमार, अरविंद सिंह आदि कलाकार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




